फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

केंदीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार जी को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए !

                  sharad-pawar.jpg  harvinder-singh.jpg


जनता की भावनाओं को समझते हुए केंदीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार जी को अपने पद से इस्तीफ़ा  दे  देना  चाहिए  .यही लोकतंत्र  की जीत  होगी  .उन्हें  यह  समझना  चाहिए कि कल जो घटना उनके साथ हुई उसमे केवल वह व्यक्ति  ही  दोषी  नहीं है  जिसने  कानून  हाथ में लिया उससे ज्यादा  दोषी वे हैं जो जनता की अपेक्षाओं   पर   खरे नहीं उतरे .जनता का  एक   भी व्यक्ति यदि  अपनी   जिन्दगी   को दाव  पर लगाकर  ऐसी  घटना को अंजाम  दे रहा  है तो निश्चित रूप से कही न कही आप अपने कर्तव्यपालन में चूकें  हैं .यदि यह विरोधियों की  चाल  भी है तो आपको इस्तीफ़ा देकर जनता में यह सन्देश पहुँचाना चाहिए कि बढती महगाई से आक्रोशित होकर गलत कदम न उठाए जनता .यदि जनता ऐसा करती है तो कर्तव्यनिष्ठ  नेता  इस्तीफ़ा भी दे सकता है .
                                                शिखा कौशिक 

1 टिप्पणी:

SANDEEP PANWAR ने कहा…

बिल्कुल सही कहा/बताया है