फ़ॉलोअर

MISSION LONDON SHIKHA KAUSHIK लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
MISSION LONDON SHIKHA KAUSHIK लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 जुलाई 2012

भारतीय हॉकी पुरुष टीम को अग्रिम शुभकामनायें !



भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को अग्रिम शुभकामनायें !

भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को  मैं  अपने इस  प्रेरक  सन्देश  द्वारा ''लन्दन ओलेम्पिक   '' हेतु अग्रिम शुभकामनायें देती हूँ - some wishes, as love, joy, peace and goodwill, with a pine cone on a golden background Stock Photo - 11760821
मुकद्दर को नहीं अपने कभी इल्ज़ाम  देते हैं ;
जो अपने बाजुओं से काम को अंजाम देते हैं .
नहीं वे टेकते घुटने कभी दुश्मन  के सामने ;
बड़े ही सब्र से वे हर इम्तिहान देते हैं . ज़मी  पर तोड़ कर ला देते तारे आसमां  के  वो ;
है मुश्किल कुछ नहीं उनके लिए जो ठान लेते   हैं .
जो अपने हौसलों से  दुश्मनों  को  पस्त  कर देते;
वो अपने मुल्क  का  दुनिया  में  बड़ा  नाम  करते  हैं .
जो रखते हैं इरादे दिल में फौलाद के ''शिखा  ''
वो आगे  बढ़कर  हर तूफ़ान थाम देते हैं .
  [फेसबुक  पर  इस  पेज  को  लाइक  करें ]
''मिशन  लन्दन ओलम्पिक  गोल्ड  ''
मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड 
                                             शिखा कौशिक 

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

हॉकी पर हमको नाज़ है !








India Political Map
[maps  of india से साभार ]







                  भारतीय हॉकी टीम को लन्दन ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन  करने हेतु हार्दिक शुभकामनाये !


ओ दिल्ली वालो ...ओ मुंबई वालों 
ओ गुजरात  वालों .....कलकत्ता वालों 
अब बैट छोडो  ..स्टिक संभालो !
लब पर सजा लो ..मेरे संग संग गा  लो 
कर दे गोल ..कर दे गोल !
हॉकी पर हमको नाज़ है ;
करती दिलो पर राज है ;
ये ही हमारी शान है ;
ये ही हमारा मान है ,


ओ बिहार वालो ...ओ यूं.पी.वालो 
ओ एम् पी. वालो ..ओ राजस्थान वालो 
हिमाचल वालो ....उत्तराखंड वालो 
हरियाणा वालो ...चेन्नई वालो 


ह से है हिंदी बनती 
ह से ही हॉकी बनती 
ह से बने हिंदुस्तान 
दोनों है इसकी शान 
निकले जुबा से बोल ,
कर दे गोल ...कर दे गोल 


LIKE THIS PAGE ON FACEBOOK AND WISH INDIAN HOCKEY TEAM FOR LONDON OLYMPIC 

मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड




                            शिखा कौशिक 
                   [हॉकी -हमारा राष्ट्रीय खेल ]