राजनीति में सब चलता है !
ये भारत है और यहाँ की राजनीति में सब चलता है .तीन घटनाएँ जो हाल ही में भारतीय राजनीति में घटी हैं इसी ओर इशारा करती हैं .तीनों घटनाओं इस प्रकार हैं -
*उत्तर प्रदेश के भट्टा पारसोल में यू.पी. पुलिस द्वारा गाँव के किसानों पर अमानवीय अत्याचार किये गए जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्री राहुल गाँधी ने वहां पहुचकर अपना विरोध दर्शाते हुए न केवल गिरफ़्तारी दी बल्कि किसानों को न्याय दिलाने की आस भी बंधायी .बहुत सराहनीय कदम था यह .
किन्तु ये ही राहुल जी दिल्ली में रामलीला मैदान में हुई जनता पर पुलिस क्रूरता के समय चुप रहे .घायल लोगों से मिलने तक नहीं गए .क्या इसीलिए कि वहां कांग्रेस की सरकार है?
*राजघाट पर भाजपा की तेज तर्रार नेता सुषमा स्वराज ने ठुमका लगाकर सारे देश को शर्मिंदा कर दिया .ऐसा क्या अच्छा हो गया था जिसने उन्हें झूमने को मजबूर कर दिया ?कही राजनैतिक बढ़त तो नहीं !एक ओर तड़पती जनता और दूसरी ओर ये मटकते नेता -बेहद शर्मनाक !
*उमा भारती जी ६ साल के लम्बे अंतराल के बाद भाजपा में लौट आयी .पता नहीं इतने समय में कितनी बार उन्होंने भाजपा को -इसके नेताओं को कोसा है ?क्यों लौट आते हैं अपमानित करके निकाले गए नेता ?क्या जनता के हितार्थ या अपना खोया रुतबा पाने के लिए ?शायद दूसरा कथन सच्चाई के ज्यादा करीब है .
अब उमा जी को यूं.पी. की जिम्मेदारी सौपी गयी है .देखते हैं अब कौनसी सियासी चाल चल कर वे भाजपा को यहाँ पुनर्जीवित करती हैं ?
बस एक प्रश्न अब भी बाकी है कि किस नेता को हम आदर्श की संज्ञा दे सकते हैं ?शायद वर्तमान में तो किसी को नहीं !
शिखा कौशिक