फ़ॉलोअर

बुधवार, 6 जुलाई 2011

मधुर का तनाव जायज है !




मधुर  का  तनाव जायज है !

ऐश के गर्भवती होने से मधुर भंडारकर सदमे में हैं .मधुर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जो कहा उससे मैं सहमत हूँ -''हीरोइन परियोजना रुक जाने के बाद आज मै अपने कार्यालय में अकेला बैठा हूँ .जिस परियोजना पर मैं पिछले डेढ़ साल से पसीना बहा रहा था,उसे मैं ऐसे ही बंद न होने देता .यह मेरे कैरियर की सबसे महत्वकांक्षी  परियोजना होने जा रही थी ''
                हो सकता है आप में से कुछ उनके इस कथन को इस तरह ले कि ''मधुर केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण से सोच रहे हैं ''पर मैं नहीं मानती यह सही है कि किसी भी अभिनेता का या अभिनेत्री का निजी जीवन किसी और के सपनों को इस तरह बर्बाद कर डाले .ऐश्वर्या एक स्थापित अभिनेत्री हैं .किसी भी फिल्म का हिस्सा बनने से पहले उन्हें स्वयं यह निर्णय लेना चाहिए था कि वे अब प्राथमिकता किसे देती है -माँ बनने को अथवा फ़िल्मी जीवन को .एक सामान्य स्त्री के गर्भधारण में और एक सफल व् कई परियोजनाओं का हिस्सा बनी अभिनेत्री के गर्भधारण में जमीन-आसमान का अंतर है .आपको यदि माँ बनना है तो किसी की महत्वकांक्षी  योजना का हिस्सा क्यों बन रही हैं ?यहाँ यह कहना भी हास्यासप्रद  है कि अचानक ही ऐसा हो गया ?
                                       मधुर जी अब एक बात तो आप हमेशा याद रखेंगे ही कि किसी विवाहित अभिनेत्री को हीरोइन बनाना कितना बड़ा जोखिम का काम है ! 

                                                                                        शिखा कौशिक 
                                                           http://vicharonkachabootra.blogspot.com
                                    



7 टिप्‍पणियां:

अभिषेक मिश्र ने कहा…

आपने तार्किक प्रतिक्रिया दी है.

virendra sharma ने कहा…

Shikha ji conception is a spiritual miracle .
one always can not shape destiny .
Ash is not alone in this Episode .Abhishek might have played spoil sports .Well I can empathise (empathize) with Madhur .But you always can not call the shots .

S.N SHUKLA ने कहा…

शिखा जी ,
पक्षपात से परे आपका यह लेख और टिप्पणी वास्तव में सराहनीय है , मैं सहमत हूँ आपसे , बधाई

vidhya ने कहा…

har aake aurath ma bana pahale pasand karege| bhale he vah koe star keyu nah ho|

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

बहुत सच कहा है " मधुर जी अब एक बात तो आप हमेशा याद रखेंगे ही कि किसी विवाहित अभिनेत्री को हीरोइन बनाना कितना बड़ा जोखिम का काम है!"

Vivek Jain ने कहा…

बहुत बढ़िया,
- विवेक जैन vivj2000.blogspot.com

Dr. Zakir Ali Rajnish ने कहा…

Sahi kaha aapne.