फ़ॉलोअर

गुरुवार, 17 मार्च 2011

होली है भाई ...होली है ..

होली है भाई होली है..होली है...
[आज  के ताज़ा समाचार]

१-फ़िल्मी दुनिया व् टी.वी.जगत से.
साहेबान आपको जानकर बहुत दुःख होगा कि"मल्लिका"
 सहरावत ने एलान कर दिया है की वे अब बुरका पहन कर ही  
फिल्मों में आया करेंगी.इसके पीछे फिल्म समीक्षकों का विचार है कि  यह मल्लिका कि सोची समझी चाल  है ताकि कोई उनकी उम्र का अंदाजा न लगा सके.
देखिये पहले..









बुर्के में -
* 'जनता करेगी राखी का इन्साफ 'एक नया रियलिटी शो जनता चैनल पर जल्द ही शुरू होने जा रहा है .

इसमें जनता से चुने गए वे पांच लोग जज होंगे जो राखी को पसंद नहीं करते .वे राखी की भाब-भंगिमाओं ,वेशभूषा ,गाली  -गलोच  की भाषा पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे .राखी से जब पुछा गया इस शो के बारें में तो उन्होंने कहा --''कौन साला कहता है मै गाली वाली भाषा बोलती हूँ ?''
*छज्जे-छज्जे का प्यार ' के बाद दिल थामकर इन्तजार कीजिये एक और नए धारावाहिक का ,जिसका नाम है -
                  ''गड्ढे -गड्ढे का प्यार '
इसके निर्देशक साहब ने गंभीरता   के साथ हमे बताया है कि यह सड़क के गड्ढे के कारण  पैदा होने वाले  प्यार जैसे गंभीर विषय पर आधारित है .सुना गया है कि भारत में इसकी शूटिंग बहुत आसानी से कहीं भी की जा रही है क्योकि यहाँ तो हर सड़क में गड्ढे हैं ही .निर्माता के काफी पैसों की बचत  हो रही है .
*राजनीति की दुनिया में आया भूचाल -होली की भांग बन गयी सुनामी -
भांग खाकर बहुत सारे नेताओं ने अपने बयान पलट दिए -
*[पहले-कॉंग्रेस तो अब बुढिया  हो गयी -नरेंद्र मोदी ]
*मैंने यह बात आँखों का चश्मा उतारकर कही थी वैसे मेरी पार्टी ही कौन  जवान है !''
*[यदि महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो मै जहर खा लूँगा -शरद यादव ]
अब -मैंने तो कहा था  मिठाई बाटूंगा .शायद सुनने में फर्क रहा मीडिया   के ''
*[कुरते की बांह चढाते    हुए-''राहुल गाँधी को उठाकर गंगा में फेंक दो ]
अब-मैंने तो कहा था मुझे उठाकर विधानसभा में फेंक दो .
*[दलितों से मिलकर आने के बाद राहुल गाँधी विशेष साबुन से नहाते हैं -मायावती  ]

अब-नहीं मैं तो  केवल ये जानना चाहती थी की  मेरे राज में अमेठी  में नहाने  का पानी कैसे मिल जाता  है राहुल को .''

         **सबसे ज्यादा रंगीली खबर''
पाठको आपको जानकर राहत मिलेगी कि आखिरकार श्री नारायण दत तिवारी जी ने मान लिया है कि  'रोहित शेखर 'उनका ही पुत्र है पर उनका कहना है कि उसकी माता जी कौन हैं मैं नहीं jaanta    !.....वृद्धावस्था  का असर या राजनीती की  कुटिल chaal   ...चल हमको क्या इन पर गुलाल डाल  .''
*ब्लॉग जगत में मचा धमाल -
अब तक जहाँ 'प्यारी माँ' 'माँ' 'नारी' जैसे ब्लॉग अपनी पहचान बनाने में लगे हुए थे वही किसी दिल जली बहू ने ''मेरी सास'' नाम से एक धमाकेदार ब्लॉग बना डाला.ब्लॉग खबरियों ने पता लगाया है कि इस ब्लॉग की  योगदानकर्ताओं की संख्या एक दिन में ही हजार का आंकड़ा पार कर गयी है और हर दो मिनिट में एक पोस्ट प्रकाशित की  जा रही है .इसी बीच एक ब्लोगर ने सूचनात्मक   पोस्ट के द्वारा बताया है कि  उसकी सास भी ''मेरी बहू' नाम से एक ब्लॉग बनाने वाली हैं ....देखते हैं कि  सास -बहू के बीच ब्लॉग जगत का हाल कैसा बदहाल होता है .ये तो  आने वाला वक़्त ही बताएगा ..सो प्लीज वेट ..
 तब तक आप और हम तो  मानते हैं होली
        ''होली मुबारक हो ,शुभ हो ''

                                       शिखा कौशिक http://vichronkachabootra.blogspot.com/

    
  

मंगलवार, 8 मार्च 2011

जय हो ! [भाग-तीन ]

ब्लॉग जगत में महिला चिट्ठाकारों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है .आशा है कि सभी महिला चिट्ठाकार अपने सार्थक लेखन से चिट्ठाजगत को ऐसे ही समृद्ध करती रहेंगी -

''आओ करें वंदना उस देवी की
जिसकी नूतन दीपशिखा ने जग-चमकाया .

आज देख 'asha ' का 'savita'
'ada' -'sada' हैं अति 'mudita ',
उधर 'purnima' बिखराती 'jyotsna'
'deepti'पूर्ण हो रही है 'meena',
'kshama' -'anupma' करती हैं चिट्ठों की 'archna'
'meenakshi'-'' के चिट्ठें 'divya'-'nirmla',
'शिखा'-'शालिनी' की है कामना दूर सभी भय हो ,
बढें सफलता -पथ  पर  हम 
   '''नारी की जय हो !'' 
[कविता में वर्णित महिला चिट्ठाकारों के ब्लॉग पर जाकर उन्हें उत्साह वर्धन करें .हम प्रोफाइल पर जाकर चिट्ठाकार द्वारा बनाये   गए ब्लॉग में से किसी भी एक ब्लॉग का लिंक यहाँ दे रहें हैं .यदि कोई त्रुटि रह जाये तो हम क्षमाप्रार्थी   है .इसे अन्यथा न लें .हमारा उदेश्य महिला चिट्ठाकारों के नाम से चिट्ठाजगत को परिचित कराना मात्र है .जो भी त्रुटि हो टिप्पणी के माध्यम से बताएं .]
 लेखिका-shikha kaushik
सहायिका- shalini kaushik .

सोमवार, 7 मार्च 2011

जय हो ! [भाग-२]

आज ब्लॉग -जगत में सर्वत्र स्त्री-शक्ति का बोलबाला है .एल. बी. ए. की अध्यक्ष पद पर  rekha shrivastav जी की नियुक्ति ,AIBA  के अध्यक्ष पद vandana जी की नियुक्ति ,HBIF पर संरक्षिका पद पर rashmi prabha जी व् कानूनी सलाहकार पद पर shalini जी की नियुक्ति इसके मात्र कुछ उदाहरण हैं .नारी के सर्वाधिक सम्मानीय पद ''माँ '' की महिमा को प्रणाम करते हुए  महत्वपूर्ण ब्लॉग - ''pyari maa '' ब्लॉग जगत में सराहा  जा रहा  हैं .''rachna'' जी के कुशल निर्देशन में ''nari ' व् ''nari ka kavita blog 'समस्त ब्लॉग संसार में अपना अनुपम स्थान बनाये हुए है क्योकि ये दोनों ब्लॉग एक मात्र ऐसे ब्लॉग है जिन पर केवल महिला चिट्ठाकार अपनी पोस्ट प्रकाशित कर सकती हैं .शुभम जैन जी का ''nanhi pari 'ब्लॉग हमारी 'छोटी सी परियों को ब्लॉग जगत से जोड़ रहा है .' akshita pakhi    'का नाम इस दिशा में विशेष रूप से उल्लेखनीय है .इनके अतिरिक्त  ''betiyon ka blog '' व् ''hamari bahan sharmila '' ब्लॉग भी नारी के ब्लॉग जगत में बढते क़दमों की और संकेत कर रहें हैं .
                       आइये फिर से मिलकर कहें --''जय हो ! ''
       ''आओ करें वंदना हम उस देवी की
          जिसकी नूतन दीपशिखा ने जग चमकाया ,
''alokita'   'anita '' या   हो वो ' sangeeta '
सबकी नई ' serjana ' ने मन को है जीता ,
'priyanka 'ने लेखन से की है 'pooja '
''monika ''की पवित्र लेखनी करे अजूबा ,
''veena '' और ''lata '' ने सबका मन हर्षाया .
अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मन वाया .

'नारी मुक्ति -''asha '' ने फैलाई ''roshi'नी
सतत-'sadhna' लीन ''ajit'  'shalini'
'anshumala' 'anu ' बढाती चिटठा''garima '' ,
'manvindar' -'padma' के संग संग चले 'neelima'
हर ''deep 'की 'mala 'ने फिजाओं को महकाया .
अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया .
 [कविता में प्रयुक्त महिला -चिट्ठाकारों के ब्लॉग पर जाकर उनका उत्साहवर्धन करें ]
        'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें '
                              ''जय हो !''
लेखिका -shikha kaushik
सहायिका -shalini kaushik

                                   [जारी...........]

रविवार, 6 मार्च 2011

जय हो ! [भाग -१ ]

८ मार्च को हम सभी ''अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस '' मनातें है .आज ब्लॉग -जगत में हमारी महिला चिठ्ठाकार जिस प्रकार से अपनी लेखन क्षमता 
का परिचय देते हुए 
हुए अपना लोहा मनवा रही हैं -उसकी तारीफ में बस एक ही भाव मन में उमड़ आता है -''जय हो ''.
              इसी भाव को लेकर मैंने यह पोस्ट तैयार की है
आशा है आप सभी इसकी  दिल से सराहना करेंगे .----


 ''आओ करें ''vandana '' हम उस ''devi'' की ;
''जिसकी ''nutan'' दीप ''shikha'' ने जग चमकाया ,
''mamta''मय''''preeti''मय प्रभु की इस ''rachna'' ने ;
 अपनी अद्भुत ''pratibha'' का लोहा मनवाया .''


''sharad'' 'shashi' की 'rashmi' से शीतलता फैली ;
'poonam' की 'rajani' आई सज नई-नवेली ,
अच्छे लेखों से ज्ञान की ''rekha''खीची'' ;
sundar 'kavita' से भावों की क्यारी सीचे ;
''harkirat'' की 'kiran  ' से भर  गया ''amar'' उजाला .
अपनी अद्भुत प्रतिभा   का लोहा मनवाया .''
[लिंक में दिए गए नामों पर जाकर महिला चिट्ठाकारों का उत्साहवर्धन करें क्योंकि ये सभी नाम महिला चिट्ठाकारों के हैं]
लेखिका-शिखा कौशिक[http://vicharonkachabootra.blogspot.com/]
सहायिका-शालिनी कौशिक[http://shalinikaushik2.blogspot.com/]
                         [जारी.........]