फ़ॉलोअर

गुरुवार, 26 जुलाई 2012

कारगिल विजय दिवस -सलाम हिन्दुस्तानी सैनिकों को !


कारगिल  विजय  दिवस -सलाम  हिन्दुस्तानी सैनिकों  को !

लग  जाती है लगन जब  ;होकर   के मगन  तब  ,
हम धरती आसमान मिला देते हैं ,
हम हिन्दुस्तानी  सैनिक जो ठान लेते हैं
कर के दिखला   देते हैं .


मर मर कर हमने  कभी  सीखा नहीं है जीना ;
जोश हमारा देखकर दुश्मन को आता पसीना  ,
हम जयहिंद के नारों से आकाश गूंजा  देते हैं .
हम हिन्दुस्तानी सैनिक जो ठान लेते .......


पीछे कदम न   हटाते आगे ही बढ़ते   जाते   ;
सीनों पे  खाते हैं गोली पीठ नहीं   हैं दिखाते  ;
हम खून बहाकर माँ  की आन बचाते हैं .
हम हिन्दुस्तानी  सैनिक  जो  ठान  ....                             


 SHIKHA KAUSHIK