फ़ॉलोअर

रविवार, 27 जनवरी 2013

नहीं झुका था भगवा तब भी नहीं झुकेगा आज !


हिन्दू प्राण बसे  भगवा में

Hindu : Rusty flag pole with saffron coloured flag a symbolic emblem of a Hindu Temple




भगवा से है जुडी आस्था ; श्रद्धा और विश्वास ,
हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



भगवाधारी   संतों ने ज्ञान प्रकाश फैलाया ,
सत्य,अहिंसा ,मानवता का  पावन  पाठ पढाया ,
भगवा रंग में रंग  हुआ है भारत का इतिहास !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



आये  लुटेरे  देश  में  घुसकर ; भगवा ने उनको झेला ,
मंदिर तोड़े ,शास्त्र जलाये ,खूनी खेल था खेला ,
नहीं झुका था भगवा  तब भी नहीं झुकेगा आज !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !



 भगवा संग आतंक जोड़कर क्यों हमको भड़काते ?
भगवाधारी शांति दूत बन देश का मान बढ़ाते ,
भगवा बिन नहीं संभव है भारत का कभी विकास !

 हिन्दू प्राण बसे  भगवा में ; ये आती जाती श्वास  !

                                                      जय हिन्द ! जय हिन्दू  !
                                    शिखा कौशिक 'नूतन'

4 टिप्‍पणियां:

रविकर ने कहा…

बढ़िया है आदरेया |

Shalini kaushik ने कहा…

.सार्थक भावनात्मक अभिव्यक्ति गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें फहराऊं बुलंदी पे ये ख्वाहिश नहीं रही . आप भी जाने कई ब्लोगर्स भी फंस सकते हैं मानहानि में .......

पूरण खण्डेलवाल ने कहा…

अच्छी रचना !!

Tamasha-E-Zindagi ने कहा…

बहुत ही सुन्दर अभीव्यक्ति | बहुत बहुत शुभकामनाये | अत्यंत प्रभावशाली |

Tamasha-E-Zindagi
Tamashaezindagi FB Page